बस्ती।भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला बस्ती रेलवे स्टेशन पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
भारी संख्या में कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के स्वागत में नारे बाजी किया। इस दौरान विधायक दयाराम चौधरी ,विधायक सी पी शुक्ला ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ,पुष्कर मिश्रा,मनमोहन श्रीवास्तव, शिवांशु मिश्रा, अखंड पाल सहित हजारो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।