मनकापुर/ बभनजोत-फार्मासिस्ट फाउंडेशन गोण्डा के जिलाध्यक्ष नौशाद खाँन को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव द्वारा देवीपाटन मंडल गोण्डा के मण्डल अध्यक्ष के पद से मनोनीत किया गया। मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने के बाद युवाओं ने उनके आवास पर पहुंचकर मुबारकबाद दी।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव पीयूष सिंह ने मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोहन्ना निवासी नौशाद खाँन को देवीपाटन मंडल गोण्डा का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वह पिछले कई वर्षो से युवाओं को आगे लेकर किसानों के हक़ की आवाज़ उठाते आ रहे है। नौशाद खाँन ने कहा कि जो संगठन ने जिम्मेदारी दी है उसे निभाया जाएगा। जमीनी स्तर पर युवाओं को लेकर किसानों की आवाज को उठाया जाएगा। प्रदेश महासचिव ने गौरतलब के दौरान कहा कि नौशाद खान से हमे काफी उम्मीदे हैं आप देवीपाटन मंडल के किसानों की समस्यओं को लेकर सदैव तत्पर खड़े उतरेंगे। मण्डल अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि मंडल के किसानों की समस्या अब मेरी समस्या होगी।।
भारतीय किसान यूनियन के देवीपाटन मंडल गोण्डा के अध्यक्ष बने नौशाद खाँन