दुबौलिया पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार ; हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहा भी हुआ बरामद
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया ब्रह्मा गौड़ मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर राज मोहन हत्याकांड में पंजीकृत मु0अ0सं0 194/2019 धारा 302,323 IPC का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त अशोक दूबे पुत्र स्व0 राम प्रताप सा0 उमरिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया है।" alt="" aria-hidden="true" />प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9.11.2019 को 1841 पायनियर यूनिट जिला किन्नौर हिमांचल प्रदेश द्वारा थाना दुबौलिया पुलिस को अभियुक्त अशोक दूबे को सुपुर्द किया गया एवं दिनांक 11.12.2019 को अभियुक्त उपरोक्त को थाना दुबौलिया पर लाकर हवालात में दाखिल किया गया व अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल DBBL गन (लाइसेंसी) बरामद किया गया है ।" alt="" aria-hidden="true" />